क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), परबत्ता में ब्लड बैंक, डायलिसिस सेंटर, गुणवत्ता वाली डिजिटल एक्स-रे मशीन, ब्लड जांच मशीन नहीं होने के कारण लोगों को ससमय उपचार नहीं मिल पता है एवं निजी क्लीनिक पर जाकर सुविधा प्राप्त करना पड़ता है, जिससे असुविधा के साथ साथ खर्च का भी बोझ उठाना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार कब तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC), परबत्ता में ब्लड बैंक, डायलिसिस सेंटर, गुणवत्ता वाली डिजिटल एक्स-रे मशीन के साथ ब्लड जांच की व्यवस्था कराना चाहती है, नहीं तो क्यों;