क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत मढ़ौरा प्रखंड में स्थित 10+2, गाँधी स्मारक उच्च विद्यालय, बरदहिया में लगभग 08 वर्ग कक्ष में 2000 से अधिक छात्र-छात्राएँ पठन-पाठन कार्य करते है तथा विद्यालय में चहारदिवारी नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में चहारदिवारी छात्रों के अनुपात में वर्ग कक्ष नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को असुविधा होती है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार छात्रों के अनुपात में अतिरिक्त वर्ग कक्ष के साथ का निर्माण एवं चहारदिवारी का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती हैं, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?