क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत मढ़ौरा प्रखंड के तेजपुरवा गाँव के पास गेहुआ नदी पर मिथिलेश राज डिलर के घर के पास पुल नहीं होने के कारण नदी के उस पार आने-जाने में काफी कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त पुल का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?