क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सारण जिलान्तर्गत मढौरा प्रखंड के चकदरा गावँ के पास सुलतानपुर वितरणी में बना पुलिया 5 वर्ष से टुटा हुआ है, जिसके कारण आमजनता को आवागमन में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ तो सरकार उक्त वितरणी में कबतक पुल का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?