क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1.क्या यह बात सही है की शाहपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिहिया प्रखंड के पी.एम.श्री+2 उच्च विद्यालय के मैदान में खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य विगत एक वर्ष पूर्व कराया गया है ;2. क्या यह बात सही है कि स्टेडियम में दौड़ने के लिए रनिंग ट्रैक, ड्रेसिंग रूम, लाइट की व्यवस्था, पेय जल की व्यवस्था नहीं है, जिससे खिलाड़ियों एवं छात्रों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्टेडियम में खंड-02 में वर्णित सुविधाओं को उपलब्ध कराने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक ,नहीं तो क्यों?