Back to Legislative Questions Repository
Q.No 644Starred Question Listed

कुंडवा महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल घोषित करने के संबंध में

श्री राकेश रंजन (198) (शाहपुर ) पर्यटन विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है की भोजपुर जिलान्तर्गत शाहपुर प्रखंड के बिलौटी पंचायत  स्थित प्राचीन कुंडवा महादेव मंदिर, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल है, जहाँ महाशिवरात्रि, सावन एवं अन्य धार्मिक अवसरों पर  भोजपुर के अलावा  आसपास के कई जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन हेतु आते हैं. यहाँ पहुँचने वाले पर्यटकों / श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाओं (जैसे सामुदायिक भवन/यात्री शेड, शुद्ध पेयजल, सार्वजनिक शौचालय, मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था) का  अभाव है,(ग) यदि उपर्युक्त खण्ड का  उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त स्थल को  धार्मिक  राजकीय पर्यटन मानचित्र पर शामिल करते हुए इसके सर्वांगीण विकास एवं सौंदर्यीकरण हेतु कबतक  कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
श्री राकेश रंजन (198) (शाहपुर )
Department
पर्यटन
Ministry
पर्यटन विभाग
MLA Profile
RAKESH RANJAN (198)
RAKESH RANJAN (198)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Shahpur-Bhojpur (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village-Ojhawalia, Post-Ishwarpura, P.S.-Shahpur, District-Bhojpur, Pin-802112