क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि भोजपुर ज़िलांतर्गत बिहिया प्रखंड के कमरियाव ग्राम पंचायत के कमारियाव गांव से उड़ियान टोला होते हुए जोगीवीर नहर तक की ग्रामीण संपर्क सड़क कच्ची है ,जिसके कारण ग्रामीणों को सालो भर आवागमन में कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है, साथ ही यह मार्ग का पक्कीकरण नहीं होने से उड़ियान टोला एवं आस पास के सुदूर क्षेत्रो का प्रखंड मुख्यालय (बिहिया) और मुख्य मार्गो से सीधा संपर्क टुटा हुआ है, जिससे आपातकालीन चिकित्सा एवं कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में भरी असुविधा होती है: यदि हाँ तो सरकार उक्त पथ को ग्रामीण टोला संपर्क निश्चय योजना के कोर-नेटवर्क (Core Network ) में शामिल कर निर्माण कार्य प्रारंभ कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?