क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पटना जिले के गर्दनीबाग कच्ची तालाब सुर्यमंदिर से सरिस्ताबाद से 70 फीट फोर लेन बायपास एनएच-31 तक सड़क का निर्माण 10 माह से चालू है;2. क्या यह बात सही है कि निर्माण कराने वाली एजेन्सी द्वारा पिछले चार (04) माह से सड़क को गड्ढा करके छोड़ दिया गया है, जिससे बरसात का पानी जम जाने के कारण आम जनता, स्कूल जानेवाले बच्चों को कठिनाई हो रही है;3. क्या यह बात सही है कि उक्त सड़क का निर्माण मानक-प्राक्कलन के अनुरूप न करते हुए सड़क की चौड़ाई कम करके घटिया मेटेरियल द्वारा किया जा रहा है;4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार कब तक उक्त सड़क निर्माण कार्य की जाँच करवाते हुए दोषी एजेन्सी पर कारवाई करने का विचार का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?