क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला के अस्थावॉ प्रखंड अंतर्गत मालती पंचायत के नेपुरा ग्राम में एक वर्ष पूर्व ही कृषि फीडर का ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है लेकिन न तो विद्युत पोल को तार से जोड़ा गया है और न ही ट्रांसफार्मर को चालू किया गया है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त समस्या के कारण उक्त ग्राम के कृषकों यथा मिथलेश कुमार, सुनील कुमार, सूर्यकांत प्रसाद एवं अन्य किसानों के खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त ग्राम में कृषि फीडर का ट्रांसफार्मर कब तक चालू कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?