Back to Legislative Questions Repository
Q.No 491Starred Question Listed

प्रोन्नति देना

डॉ. सुनील कुमार (172) (बिहारशरीफ ) शिक्षा विभाग 10 फरवरी 2026 · द्वितीय सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि उप सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के ज्ञापांक-380, दिनांक-17.04.2023 के अनुसार हिन्दी विद्यापीठ, देवघर द्वारा प्राप्त साहित्यालंकार की उपाधि की मान्यता दिनांक-08.04.2016 तक प्रभावी मानते हुए नालन्दा जिला में कनीय शिक्षकों को प्रधानाध्यापक में प्रोन्नति दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि नालन्दा जिले  में अन्य वरीय शिक्षक जिनकी योग्यता साहित्यालंकार वर्ष 2016 में पूर्व की है फिर भी प्रोन्नति लाभ से वंचित रखने के कारण C.W.J.C. No.-15861/2025 के पारित आदेश एवं औपबंधिक वरीयता सूची में नाम रहने के बाद भी अंकित तीनों शिक्षकों श्री राजकुमार सिंह, श्री हरेन्द्र चौधरी , श्री सर्वेश प्रसाद का प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति नहीं दिया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त शिक्षकों को कब-तक प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
द्वितीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
10 फरवरी 2026
Member
डॉ. सुनील कुमार (172) (बिहारशरीफ )
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा विभाग
MLA Profile
Dr. SUNIL KUMAR (172)
Dr. SUNIL KUMAR (172)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Bihar Sharif - Nalanda (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Mohalla-Ashanagar, PO-Sohsarai, Thana-Sohsarai, District-Nalanda, Pin-803118