क्या मंत्राी, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि सुपौल जिलान्तर्गत पिपरा प्रखण्ड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय विशनपुर तथा प्राथमिक विद्यालय, मकरई का भवन जर्जर स्थिति में है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों विद्यालयों में चहारदीवारी नहीं होने के कारण विद्यालय परिसर का अतिक्रमण हो रहा है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो ,क्या सरकार उक्त वर्णित दोनों विद्यालयों में भवन निर्माण तथा चहारदीवारी बनाने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?