क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि नालंदा जिले के तेलहाड़ा स्थित संग्रहालय भवन का निर्माण काफी समय पूर्व पूर्ण हो चुका है, किन्तु आज तक इसे आम जनता एवं पर्यटकों के लिए संचालित नहीं किया गया है, यदि हाँ तो सरकार कबतक संग्रहालय को प्रारंभ करने, आवश्यक कर्मियों की नियुक्ति करने तथा तेलहाड़ा आने वाले पर्यटकों के लिए पेयजल, शौचालय, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, सूचना केंद्र एवं अन्य मूलभूत पर्यटन सुविधाएँ विकसित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?