क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला अंतर्गत कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र में बिजली के तार जर्जर इंसुलेटर कमजोर, 55 सिंगल फेज ट्रांसफार्मर और 1500 एग्रीकल्चर पोल लगे होने के बावजूद उनकी वायरिंग अधर में लटकी है और सिंगल फेज वायरिंग होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज का सामना करना पड़ रहा है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त क्षेत्र पंचायतों में सुचारू विद्युत आपूर्ति और आपातकालीन फॉल्ट को ठीक करने हेतु तकनीकी मानव बल की कमी है, जिससे हल्की आंधी या बारिश होने पर बिजली बाधित रहती है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त जर्जर तारों व कमजोर इंसुलेटरों को बदलने, सिंगल फेज व्यवस्था को थ्री-फेज में अपग्रेड करने तथा फॉल्ट को तुरंत दुरुस्त करने के लिए पर्याप्त मानव बल की प्रतिनियुक्ति करने का विचार रखती है, यदि हाँ, तो कबतक नहीं तो क्यों?