Back to Legislative Questions Repository
Q.No 699Starred Question Listed

ट्राॅमा सेंटर का  स्थापना

श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय ) स्वास्थ्य विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि बेगूसराय राज्य का एक प्रमुख औद्योगिक जिला है जहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग-31 सहित अन्य प्रमुख सड़कों का जाल होने के बावजूद अत्याधुनिक ट्राॅमा सेंटर नहीं है;2.क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिले में ट्राॅमा सेंटर नहीं होने के कारण उक्त सड़क पर प्रतिदिन भारी वाहनों एवं आम नागरिकों का अत्यधिक आवागमन के कारण आये दिन दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल मरीजों को समय पर समुचित उपचार नहीं मिल पाता है तथा उन्हें पटना रेफर करना पड़ता है, जिससे कई मामलों में मरीजों की मृत्यु तक हो जाती है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार बेगूसराय के औद्योगिक महत्व, राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते यातायात को दृष्टिगत रखते हुए जिले मे अत्याधुनिक ट्राॅमा सेंटर की स्थापना कराने का विचार रखती है,हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
श्री कुंदन कुमार (146) (बेगूसराय )
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य विभाग
MLA Profile
KUNDAN KUMAR (146)
KUNDAN KUMAR (146)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Begusarai - Begusarai (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Date of Birth
05 Jul 1978
Address
Kapasia, Ward No-13, Post-IOCL Township, District-Begusarai, Bihar, Pin-851117