क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत सोनपुर रेफरल (अनुमंडलीय) अस्पताल में रैबीज (Anti-Rabies Vaccine) का टीका कई अवसरों पर उपलब्ध नहीं रहने के कारण कुत्ता, बंदर एवं अन्य पशुओं के काटने वाले मरीजों को उपचार हेतु निजी अस्पतालों अथवा अन्य सरकारी अस्पतालों में जाना पड़ता है, यदि हाँ तो सरकार कबतक सोनपुर रेफरल (अनुमंडलीय) अस्पताल में रैबीज टीके की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु स्थायी व्यवस्था का विचार रखती है, नहीं,तो क्यों?