क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई विद्युतीकरण योजनान्तर्गत नालन्दा जिला के अस्थावां, सरमेरा, बिन्द एवं कतरी सराय प्रखण्डों में कार्य किया जाना था जिसकी अंतिम तिथि सितम्बर, 2025 निर्धारित थी;2. क्या यह बात सही है कि उक्त योजना के आलोक में वर्णित चारों प्रखण्डों में कार्य सम्पन्न नहीं हुआ है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार मुख्यमंत्री की इस लोकप्रिय योजना का पूर्णरूप से क्रियान्वयन नहीं किये जाने के लिए दोषी अधिकारियों के विरूद्व कार्रवाई का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?