क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के तेतरिया प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेतरिया का नया उच्चस्तरीय भवन बनकर तैयार है लेकिन अस्पताल में जाँच की व्यवस्था, साफ सफाई एवं जेनरेटर की व्यवस्था एवं अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त अस्पताल में सिर्फ २ ( दो ) एमबीबीएस चिकित्सक हैं एवं एक भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है जिससे इस क्षेत्र के लोगों को इलाज करवाने बहुत दूर चकिया या मोतिहारी जाना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार जनहित में उक्त अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों को प्रतिनियुक्ति कराने एवं अस्पताल की मूलभूत सुविधाएं शीघ्र बहाल कराने का विचार रखती है ,हाँ तो कबतक, नहीं ,तो क्यों?