क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, क्या यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि विधान सभा क्षेत्र सुगौली (जिला-पूर्वी चम्पारण) अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सुगौली में वर्षों पूर्व निर्मित आवासीय भवन काफी जीर्णशीर्ण अवस्था में है, यदि हाँ तो सरकार नये आवासीय भवन एवं कार्यालय बनाने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?