क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला के पिपरा विधान सभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम-अमहा, प्रखंड- सुपौल, ग्राम पं0-बौराहा के ग्राम- बौराहा प्रखंड किशनपुर तथा पिपरा प्रखंड के ग्राम बेलोखरा वार्ड नं0-01 में स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने के कारण स्थानीय आमजन को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है जिस वजह से रोगियों को काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थानों में एक-एक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण कराना चाहती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों?