क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि सारण जिला अंतर्गत दिघवारा प्रखंड में मध्य विद्यालय को अपग्रेड करके +2 विद्यालय में परिणत किया गया; परन्तु अपग्रेड विद्यालयों का भवन नहीं बनाये जाने से बच्चों के पठन-पाठन में कठिनाई हो रही है; यदि हाँ तो सरकार कब तक उत्क्रमित +2 विद्यालयों के भवन का निर्माण कार्य कराना चाहती है, नहीं, तो क्यों ?