क्या मंत्री,स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि स्वास्थ्य विभाग के संकल्प सं0 1548 दिनांक 29-05-26 द्वारा बिहार विधानमंडल के वर्त्तमान एवं पूर्व सदस्यों /राज्य सरकार के नियमित पदाधिकारियों/कर्मियों एवं उनके आश्रितों तथा पारिवारिक पेंशनरों को बिहार सरकार स्वास्थ्य योजना के अधीन अंतर्वासी चिकित्सा हेतु कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की मंजूरी दी गयी ;2.यदि उपर्युक्त खंड (1) का उत्तर स्वीकारात्मक है तो इस योजना के लागू होने की तिथि एवं इस संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश सरकार कबतक निर्गत करने का विचार रखती है?