क्या मंत्री,उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सरकार की नई नीति के तहत राज्य के प्रत्येक प्रखंड में एक डिग्री महाविद्यालय की स्थापना की जानी है ;2. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत बड़हरा प्रखंड स्थित बिराहिम उच्च विद्यालय, आरा प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय, धमार एवं कोईलवर प्रखंड स्थित उच्च विद्यालय, राजापुर के पास डिग्री महाविद्यालय के लिए पर्याप्त जमीन/संरचना उपलब्ध है ;3.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त वर्णित उच्च विद्यालयों की जमीन पर डिग्री महाविद्यालय खोलने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?