क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1-क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिला के बड़हरा प्रखंडान्तर्गत ग्राम अकौना एवं नथमलपुर तथा आरा प्रखंड के ग्राम बरजा के किसानो को गंगा दियारा स्थित खेत पर जाने में भागड़ (गंगा का जलस्तर घटने के उपरांत निर्मित छोटी नदी) को नाव आदि से पार कर जाना होता है: यदि हाँ तो सरकार किसानों के हित में भागड़ पर पुलिया का निर्माण कब तक कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?