क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि कैमूर जिला अंतर्गत चांद प्रखंड के विउरी पंचायत के ग्राम सिलौटा में उप स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने से आम जनता स्वास्थ्य लाभ से वंचित हो रहे हैं तथा समय और अर्थ दोनों की हानि उठा रहे हैं यदि हाँ तो सरकार कबतक कैमूर जिला के चांद प्रखंड के विउरी पंचायत के सिलौटा में उप स्वास्थ्य केंद्र स्थापित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?