क्या मंत्री, संसदीय कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि मुजफ्फरपुर जिलान्तर्गत बोचहां एवं मुसहरी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में जर्जर विद्युत पोल, तार, केबल, नंगे तारों से बिजली आपूर्ति, त्रि-फेज लाइन एवं कृषि विद्युत व्यवस्था के अभाव, लो-वोल्टेज तथा अन्य अधोसंरचना संबंधी गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए प्रश्नकर्ता के पत्रांक Res/274/26, दिनांक 04.06.2026 को उत्तर बिहार विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) के प्रबंध निदेशक को विस्तृत विवरण संलग्न कर लिखा गया, परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है जबकि माननीय सदस्य के पत्र पर कार्रवाई कर एक माह के अंदर माननीय सदस्य को सूचित करने का प्रावधान है, यदि हाँ तो कौन सी कार्रवाई कबतक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?