क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिलान्तर्गत बेगूसराय प्रखण्ड के परना पंचायत के स्वास्थ्य उपकेन्द्र को अपना भवन नहीं होने के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है;2.क्या यह बात सही है कि अंचलाधिकारी, बेगूसराय के पत्रांक-1206, दिनांक-23.03.2026 द्वारा स्वास्थ्य उपकेन्द्र के भवन निर्माण हेतु उपलब्ध भूमि का अनापत्ति प्रमाण-पत्र, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सदन प्रखण्ड, बेगूसराय को उपलब्ध कराया जा चुका है, किन्तु आज तक निर्माण कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार जनहित में परना पंचायत में स्वास्थ्य उपकेन्द्र के भवन निर्माण कार्य यथाशीघ्र प्रारम्भ कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?