Back to Legislative Questions Repository
Q.No 598Starred Question Listed

तकनीकी सुधार कार्य करना

डॉ. प्रकाश चंद्र (220) (ओबरा ) ऊर्जा विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-(1) क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड अंतर्गत खुदवां पावर सब-स्टेशन (GSS) को लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित पौथु PSS से 33 केवी लाइन द्वारा विद्युत आपूर्ति होने के कारण बार-बार तकनीकी खराबी तथा विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से हजारों घरेलू, कृषि एवं व्यावसायिक उपभोक्ता प्रभावित हो रहे हैं?(2) क्या यह बात भी सही है कि खुदवां क्षेत्र में बढ़ते विद्युत भार तथा निकटवर्ती आरंडा तक उपलब्ध चैरम ग्रिड की 33 केवी लाइन को देखते हुए खुदवां GSS को उक्त लाइन से जोड़कर पृथक फीडर स्थापित करना तकनीकी रूप से संभव है?(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त तकनीकी सुधार कार्य को स्वीकृत कर समयबद्ध ढंग से पूरा कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक, नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
डॉ. प्रकाश चंद्र (220) (ओबरा )
Department
ऊर्जा
Ministry
ऊर्जा विभाग
MLA Profile
PRAKASH CHANDRA  (220)
PRAKASH CHANDRA (220)
Party
Lok Janshakti Party (Ram Vilas)
Constituency
Obra-Aurangabad (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- Bhakharuan Mod, Post Office- Bhakharuan Mod, Police Station- Daudnagar, District- Aurangabad