क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत उत्कमित माध्यमिक विद्यालय, सिधिंया, दिवानगंज (ईस्ट ब्लॉक) में कक्षा 1 से 12 तक लगभग 1200 से अधिक नामांकित छात्र-छात्राओं के अध्ययन हेतु वर्ग कक्षों की भारी कमी है ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर के लिए एक भी समुचित वर्ग कक्षों का निर्माण नहीं हुआ है, जबकि नामांकित विद्यार्थियों की संख्या 400 से अधिक है ;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन के लिये 10 अतिरिक्त वर्ग कक्षाओं के निर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?