क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि गयाजी जिलांतर्गत गुरुआ प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में लेटेस्ट वर्जन का डिजिटल एक्सरे मशीन सहित ईसीजी टेक्नीशियन और वार्ड अटडेंट की कमी के कारण लोगों को ईलाज कराने में काफी दिक्कत होती है;यदि हाँ तो सरकार जनहित में लेटेस्ट वर्जन का डिजिटल एक्सरे मशीन सहित ईसीजी टेक्नीशियन और वार्ड अटेंडेंट जैसी मूल भूत सुविधा उपलब्ध कराना चाहती हैं, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?