क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि गया जी जिला अंतर्गत कोंच प्रखंड में सिंदूआरी फिटर के तार और पोल जर्जर स्थिति में होने के कारण सैकड़ो गांव के आम जन प्रत्येक दिन बिजली की समस्या को झेल रही है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सिंदुआरी फिटर के संबंध में प्रश्न कर्ता द्वारा जिला के बैठकों में जिला पदाधिकारी व बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (गया जी ) को दी है परंतु अबतक सुधार नहीं हुई;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त फिटर के जर्जर तार एवं पोल की को बदलकर नया तार एवं पोल लगाने का विचार रखती है ,हाँ तो कबतक ,नहीं तो क्यों ?