क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि कैबिनेट ने 5 सितंबर 2023 को गोपालगंज और मुंगेर में नये मेडिकल काॅलेज खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जिसमें गोपालगंज मेडिकल काॅलेज के निर्माण के लिए 2 अरब 99 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई थी एवं उक्त काॅलेज वर्ष 2025-26 सत्र से शुरू होने वाले मेडिकल काॅलेजों में शामिल किया गया था;2. क्या यह बात सही है समाहर्ता, गोपालगंज ने पत्रांक X2-VII-23/2023-1840/रा0 दिनांक 25.05.2025 द्वारा अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग पटना को मांझा प्रखंड के धनखर/उमर मठिया में उपलब्घ 24 एकड़ 37 डी0 सरकारी भूमि पर मेडिकल काॅलेज के निर्माण हेतु प्रस्ताव अनुशंसा के साथ भेजी थी;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उतर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक गोपालगंज जिला के मांझा में उपलब्ध उक्त भूमि पर मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल कानिर्माण कराने का विचार रखती है, हाँ तो कुब तक नहीं तो क्यों ?