क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के सभी अनुमंडल में डिग्री महाविद्यालय खोलने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय के बलिया अनुमंडल में डिग्री महाविद्यालय बनकर तैयार है, लेकिन पठन-पाठन कार्य चालू नहीं होने से हजारों छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है ;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार बलिया अनुमंडल के सरकारी डिग्री महाविद्यालय में पठन-पाठन नये सत्र से चालू कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?