क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही हैं कि बेगुसराय जिलान्तर्गत बलिया प्रखंड का प्रखंड कार्यालय का नया भवन का निर्माण जनउपयोगी मैदान क्षेत्र में कराया जा रहा है, जिससे बलिया बाजार सहित हजारो बुजुर्ग एवं महिलाओं को टहलने एवं बच्चों को खेलने में दिक्कत होगी, यदि हाँ, तो सरकार कब तक मैदान क्षेत्र को छोड़कर अन्य स्थान या पुराने भवन को तोड़कर नया भवन बनाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?