क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि ग्राम पंचायत में स्वच्छता पर्यवेक्षक को क्रमशः 5000 से 7500 तक एवं स्वच्छता कर्मी को क्रमशः 1500 से 3000 तक मासिक मानदेय मिलता था लेकिन मानदेय ससमय नहीं मिलने के कारण प्रत्येक पंचायत में कार्य बंद पड़ा हैं, यदि हाँ, तो सरकार स्वच्छता पर्यवेक्षक/स्वच्छता कर्मी का मानदेय का ससमय भुगतान करने एवं कार्यो को नियमित संचालित कब तक रखने का विचार रखती है, नही ,तो क्यों?