क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत प्रखंड चकाई के माधोपुर एवं सोनो प्रखंड के अधारा की आबादी करीब 5000 से अधिक है, यदि हॉ, तो सरकार माधोपुर एवं अधारा को कब तक प्रखंड का दर्जा देने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?