क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बेगुसराय जिलान्तर्गत साहेबपुर कमाल विधान सभा क्षेत्र में गंगा नदी का कटाव रोकने हेत खड़हट गॉव में बॉध निर्माण करया गया है, जबकि रघुनाथपुर गॉव में गंगा नदी कटाव हेतु बॉध का निर्माण नहीं हुआ है;2. क्या यह बात सही है कि खड़हट गॉव में बने बॉध में कटाव हो रहा है साथ ही रघुनाथ गॉव में बॉध नहीं रहने केे कारण कटाव तीव्र गति से होने से हजारों परिवार विस्थापित होने को मजबूर है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार खडहट गॉव के बॉध को सुढ़ीकरण तथा रघुनाथपुर गॉव में नये बॉध निर्माण कराने का विचार रखती है; हाँ तो कबतक , नहीं तो क्यों?