क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला के इस्लामपुर प्रखंड के + 2 उच्च विद्यालय, खोदागंज में जिला शिक्षा पदाधिकारी, नालंदा के ज्ञापांक 12881, दिनांक 16.07.2024 द्वारा अस्थायी रूप से प्रभारी प्रधानाध्यापक का कार्य के पश्चात् विधालय विकास कोष में मात्र 27,86,100 रूपये का प्रभार दिया गया है;2. क्या यह बात सही है कि दिनांक 06.04.2024 तक उक्त विद्यालय कोष में से कुल जमा राशि अंके 55,79,890 /- मात्र में से 27,96,729/- बिना प्रबंध समिति या जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुमोदन के बगैर खर्च कर दी गयी है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार उक्त अनियमित व्यय की जांच कराकर दोषी के विरूद्ध कौन सी कार्रवाई कबतक कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?