Back to Legislative Questions Repository
Q.No 547Starred Question Listed

जर्जर विद्युत तार को बदलना

श्री इन्द्रदेव सिंह (110) (बड़हरिया) ऊर्जा विभाग 24 जुलाई, 2026 · तृतीय सत्र
Question

क्या मंत्री, ऊर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि सिवान जिलांतर्गत बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के पंचायत भोपतपुर, बालापुर , सदरपुर, भलूवाड़ा  एवं अन्य पंचायतों में ट्रांसफार्मर लोड के अनुसार नहीं लगा हुआ है तथा विद्युत् तार भी काफी पुराना एवं जर्जर हालत में है;2.क्या यह बात सही है कि कम KV के ट्रांसफार्मर लगे होने एवं विद्युत् तार के जर्जर होने से विद्युत् आपूर्ति बाधित होती रहती है और साथ ही साथ जान-माल की क्षति भी होती है;3.यदि उपर्युक्त खंडों के त्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के उक्त पंचायतों के पुराने विद्युत् तार को बदलकर और लोड के अनुसार ट्रांसफार्मर को लगाकर निर्बाध रूप से विद्युत् की आपूर्ति मुहैया कराने का विचार रखती है , यदि हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
तृतीय सत्र
Assembly
Assembly 18
Date
24 जुलाई, 2026
Member
श्री इन्द्रदेव सिंह (110) (बड़हरिया)
Department
ऊर्जा
Ministry
ऊर्जा विभाग
MLA Profile
INDRADEV SINGH (110)
INDRADEV SINGH (110)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Barharia-Siwan (Bihar)
Assembly
18th Assembly
Address
Village- Nathanpura Post- Bharatpura PS- GB Nagar Tarwara District- Siwan 841506