क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के चकिया अनुमंडलीय अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ, चर्म रोग विशेषज्ञ, जेनरल मेडिसिन, गायनकोलॉजिस्ट, एनेस्थीसिया एवं रेडियोलॉजिस्ट विभाग के चिकित्सक नहीं होने से क्षेत्र के गरीब परिवार के मरीजों को निजी अस्पतालों में भारी रकम देकर इलाज करवाना पड़ रहा है;यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त अस्पताल में शीघ्र वर्णित विभागों के चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति कराने का विचार रखती है, नहीं ,तो क्यों?