Back to Legislative Questions Repository
Q.No 154Starred Question Listed

भवन का निर्माण

श्री अरूण सिंह (213) (काराकाट) शिक्षा 26 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिलान्तर्गत प्रखण्ड-काराकाट के पंचायत-बारडीह के विशनपुर में प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हो चुका है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय का भवन जर्जर होने के कारण प्राथमिक विद्यालय विशनपुर को मध्य विद्यालय बारडीह से संचालित किया जा रहा है; जो लगभग एक किलोमिटर की दूरी पर है जिससे छोटे-छोटे बच्चों-बच्चियों को विद्यालय जाने-आने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार विशनपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का भवन निर्माण कार्य कराते हुए पुनः सुचारू रूप से विद्यालय संचालित कराने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
26 नवम्बर, 2024
Member
श्री अरूण सिंह (213) (काराकाट)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
ARUN SINGH (213)
ARUN SINGH (213)
Party
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation)
Constituency
Karakat-Rohtas (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
01 Feb 1966
Address
Village-Ajnaap Tola, Post-Bairhi, Police Station-Ayar, District-Bhojpur