क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1.क्या यह बात सही है कि नवादा जिला के वारिसलीगंज प्रखण्ड के मध्य विद्यालय अपसद् का इन्टर विद्यालय में उत्क्रमण किया गया है; 2.क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय में भवन की कमी के कारण पठन-पाठन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है; 3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त विद्यालय में इंटरस्तरीय भवन बनाने का विचार रखती है ; नहीं तो क्यों ?