क्या मंत्री , लघु जल संसधान विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिले के पकरीवरावॉ प्रखण्ड अन्तर्गत बुधैली आहर से सुदनपुर पईन का जीर्णोद्धार कार्य अधूरा कराकर एक साल से छोड़ दिया गया है,2 . क्या यह बात सही है कि अपूर्ण योजना के कारण विगत वर्षा के दिनों में कई स्थानों पर पकरीवरावॉ बाजार में भयंकर जल जमाव हो गया था,3 . यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त अधूरी योजना को पूरा कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?