क्या मंत्री, उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कीः-1. क्या यह बात सही है कि नवादा जिले के वारिसलीगंज प्रखण्ड में पावर ग्रिड के निकट 61 एकड़ सरकारी भूमि उपलब्ध है;2. क्या यह बात सही है कि वारिसलीगंज प्रखण्ड कृषि प्रधान क्षेत्र है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों केे उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कबतक उक्त भूमि पर इथेनॉल या कृषि से संबंधित उद्योग लगाने का विचार रखती है, नही तो क्यों?