क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला अन्तर्गत नावकोठी प्रखण्ड के हसनपुर बागर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुर बागर में आठ कमरे में एक हजार से अधिक बच्चे शिक्षा प्राप्त करते है; 2. क्या यह बात सही है कि स्कूल में कमरे की कमी के कारण बच्चों को बैठने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है; 3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त स्कूलों में अधिक कमरा बनवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?