Back to Legislative Questions Repository
Q.No 444Starred Question Listed

बासगित पर्चा देना

श्री सुर्यकान्त पासवान (147) (बखरी) राजस्‍व एवं भूमि सुधार 28 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, राजस्व एवं भुमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- 1 क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला के अंतर्गत गढपुरा अंचल के सुजानपुर मौजे के खाता सं0 137 खेसरा सं0 1447/1449/1464/1491/1480 थाना नं0 122, राहुल नगर से रामपुर महंथ की अधिशेष जमीन पर 1992 से भूमिहीन लोग मकान बनाकर निवास कर रहे हैं ; 2 क्या यह बात सही है कि उक्त खाता खेसरा की अधिशेष जमीन पर 1992 ई0 से मकान बनाकर निवास कर रहे भूमिहीन लोगों को अभी तक जमीन का बासगीत पर्चा नहीं दिया गया है; 3 यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त जमीन पर रह रहे भूमिहीनों को बासगीत पर्चा देने का विचार रखती है, हां तो कबतक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
28 नवम्बर, 2024
Member
श्री सुर्यकान्त पासवान (147) (बखरी)
Department
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
Ministry
राजस्‍व एवं भूमि सुधार
MLA Profile
Suryakant Paswan (147)
Suryakant Paswan (147)
Party
Communist Party of India
Constituency
Bakhri-Begusarai (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
15 May 1968