क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- 1. क्या यह बात सही है कि बेगूसराय जिला के नवाकोठी प्रखण्ड अन्तर्गत विष्णुपुर पंचायत में बगरस पहसारा पथ, सैदपुर चौक से गौड़ीपुर जाने वाली सड़क की स्थिति जर्जर है, इस सड़क की स्थिति जर्जर होने के कारण आवागमन में कठिनाई होती है और सड़क पर दुर्घटना होने की स्थिति बनी रहती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क की मरम्मति कब तक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?