क्या मंंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1.क्या यह बात सही है कि लखीसराय जिलान्तर्गत सूर्यगढ़ा प्रखंड के खुटुकपार पंचायत के खुटुकपार गाॅव में मध्य विद्यालय जो वर्षों से चल रहा है, उच्च विद्यालय के लिये सभी मानक को पूरा करता है; 2.क्या यह बात सही है कि उच्च विद्यालय नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राएं विशेषकर लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाती है; 3.यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार मध्य विद्यालय खुटुकपार को उत्क्रमित कर उच्च विद्यालय बनाने का विचार रखती है, हाॅ तो कबतक, नहीं तो क्यों?