क्या मंंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि लखीसराय जिलान्तर्गत चानन प्रखंड के मननपुर बाजार में सिंचाई विभाग के जमीन को गलत ढंग से वन्दोबस्त करवा कर उसपर मकान और दुकान का निर्माण कर लिया गया है; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त जमीन पर मकान एवं दुकान के निर्माण के करण नहर से निकाले गये नाला का अस्तित्व समाप्त हो गया है, जिससे हजारों एकड़ जमीन का पटवन नहीं हो पा रहा है; 3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार किसानों के हित में अतिक्रमण की गई उक्त नाले की जमीन को मुक्त करा कर नाला की पटवन हेतु पुनः स्थापित करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?