क्या मंंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि लखीसराय से जमूई जाने वाले राज्य मार्ग के निकट महसौना पंचायत के खैरी गाॅव के दोनों तरफ घनी आबादी है; 2. क्या यह बात सही है कि खैरी गाॅव के निकट सड़क के दोनों ओर नाला नहीं रहने के कारण बरसात के समय वर्षा का पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है; 3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार खैरी गाॅव के निकट सड़क के दोनों तरफ नाला का निर्माण करवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?