क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेगें कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिला अन्तर्गत अमौर प्रखण्ड के हरिपूर-मलहाना पथ के खाड़ी पुल (बीआर128बी) एवं रसेली पुल (बीआर27आर250) का कार्य पिछले 06 महीने से राशि के अभाव के कारण संवेदक द्वारा उक्त पुलों का निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है, पुल का निर्माण लंबित रहने के कारण पचास हजार से अधिक की आबादी प्रभावित हो रही है; यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त पुलों के निर्माण कार्य को पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?